फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Water Crisis: ट्यूबवेल खराब, पानी के लिए तरसे आठ हजार लोग, शुरू हुई मरम्मत

Wed, 12 Jun 2024 02:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के कौशलेस नगर कॉलोनी सुंदरपुर इलाके में ट्यूबवेल की गड़बड़ी के चलते हजारों लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा। गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्यूबवेल फेल होने के कारण कौशलेस नगर कॉलोनी सुंदरपुर इलाके में मंगलवार को जलापूर्ति नहीं हो सकी। इसकी वजह से क्षेत्र के आठ हजार लोगों को पानी नहीं मिला। जानकारी मिलने पर जलकल के अधिकारियों ने ट्यूबवेल की मरम्मत शुरू करा दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज लोगों को पानी मिल जाएगा।

विज्ञापन


यह है मामला
क्षेत्र के आरके सिंह ने बताया कि सुबह और शाम दोनों समय पानी नहीं आ रहा है। जलकल से शिकायत की गई है लेकिन रात आठ बजे तक पानी नहीं आया है। केके श्रीवास्तव ने बताया कि पानी नहीं मिलने से रूटीन की दिनचर्या प्रभावित हुई है। जलकल के अधिशासी अभियंता राम अवतार ने बताया कि कौशलेस नगर की जलापूर्ति बृज इंक्लेव कॉलोनी स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क में लगे ट्यूबवेल से होती है। 

जलस्तर नीचे जाने से ट्यूबवेल पूरी क्षमता से पानी नहीं उठा पा रहा है। ट्यूबवेल को खोलकर मशीन बाहर निकलवाई गई है। इसमें कालम पाइप बढ़ाकर ट्यूबवेल चालू किया जाएगा। इस दौरान पास में लगे दूसरे ट्यूबवेल से जलापूर्ति की गई लेकिन लो वोल्टेज के कारण वह नहीं चल सका। मरम्मत का कार्य चालू है। देर रात तक मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति चालू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें