फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी का खास मंदिर: मन्विश्वर महादेव से मिलता है वंशवृद्धि का आशीर्वाद, जलाभिषेक भर से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Mon, 05 Aug 2024 12:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

धरती पर राजा मनु द्वारा स्थापित प्रथम शिवलिंग मन्विश्वर महादेव का है। यह मंदिर काशी में स्थित है। मान्यता है कि यहां एक लोटा जल चढ़ाने भर से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
विज्ञापन
मन्विश्वर महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्व सौभाग्य और सुख प्रदान करने वाले भगवान शिव अपनी नगरी के कण-कण में विराजमान हैं। महादेव कहीं अकाल मृत्यु से मुक्ति देते हैं, कहीं सुख-सौभाग्य तो कहीं वंशवृद्धि का आशीर्वाद। मन्विश्वर महादेव के रूप में विराजमान भगवान शंकर अपने भक्तों को वंशवृद्धि का सुख प्रदान करते हैं। श्रद्धा के साथ एक लोटा जल अर्पित करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं यहां पूरी होती हैं।

विज्ञापन


धरती पर किसी मनुष्य द्वारा स्थापित प्रथम शिवलिंग के रूप में विराजमान मन्विश्वर महादेव की महिमा निराली है। राजा मनु ने मन्विश्वर महादेव को स्थापित किया था और भगवान शिव ने मनु की तपस्या से प्रसन्न होकर उनको यहीं पर दर्शन भी दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रांगण में मन्विश्वर महादेव का मंदिर विराजमान है। कृत्यकल्पतरु/लिंगपुराण के अध्याय 15 में काशी में मनु महाराज द्वारा स्थापित शिवलिंग का वर्णन मिलता है। इसमें कहा गया है कि तस्यैव नैर्ऋते भागे मनुना स्थापितं पुरा, पूर्वामुखं तु तल्लिंगं तस्य कुण्डस्य दक्षिणे अर्थात वैद्यनाथ के नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम कोण) भाग में मनु महाराज द्वारा स्थापित प्राचीन शिवलिंग है। 

इस लिंग का मुख पूर्व दिशा की ओर और कुंड दक्षिणाभिमुख है। स्कंदपुराण काशीखंड के अध्याय 97 के अनुसार भी इनका यही स्थान है। इनकी पूजा करने से वंश की वृद्धि होती है। तत्रैर्ऋत्यां मनोर्लिङ्गं वंशवृद्धिकरं परम् , प्रियव्रतेश्वरं लिङ्ग वैद्यनाथपुरोगतम्।। अर्थात वैद्यनाथ से नैर्ऋत्यकोण पर परमवंशवृद्धिकर मनु का स्थापित लिंग है और जो वैद्यनाथ के सामने ही शिवलिंग है, वह तो प्रियव्रतेश्वर हैं। मान्यता है कि मन्विश्वर महादेव के अभिषेक व पूजन से वंशवृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें