इन चिकित्सकों की रहेगी तैनाती
- त्वचा रोग विशेषज्ञ (स्किन स्पेशलिस्ट)- पटाखों से जलने या त्वचा में एलर्जी की समस्या लेकर आने वालों का उपचार तुरंत होगा।
- नेत्र रोग विशेषज्ञ-अगर पटाखा जलाने के दौरान किसी के आंखों में बारूद, चिंगारी या चोट लग गई तो परेशानी नहीं होगी।
- सर्जन-ऑपरेशन थिएटर में झुलसे या दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की बिना देरी के सर्जरी हो सकेगी।
सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड रिजर्व रखने के साथ ही ऑपरेशन, जांच, इलाज, दवा सहित सभी व्यवस्थाओं को मुकम्मल रखने को कहा गया है। मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में विशेष टीम मुस्तैद रहेगी, ताकि किसी मरीज के पहुंचने पर तुरंत इलाज मिल जाए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की डयूटी भी लगाई गई है। किसी भी समस्या पर लोग 108 एंबुलेंस सेवा की मदद ले सकते हैं। -डॉ. एनपी सिंह, सीएमओ