डॉ. देवेश प्रकाश का कहना है कि लिवर संबंधी बीमारी के कई मरीज अन्य जगहों पर इलाज करवाते हैं। अंतिम स्टेज में यहां आते हैं। जांच के बाद पता चलता है कि लिवर पूरी तरह डैमेज हो गया है। आम तौर पर ओपीडी में आने वाले मरीजों में हर दिन करीब 10 लोगों को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए रेफर किया जाता है।
लिवर की बीमारी के लक्षण
- पेट में पानी भरना
- पीलिया होना, भूख न लगना
- खून की उल्टी होना
- त्वचा में खुजली, पैर में सूजन