स्टेशन पर मिलेगा पैक फूड, आईआरसीटीसी ने दी अनुमति
स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टालों को भी खोलने की अनुमति आईआरसीटीसी ने दे दी है। कैंट रेलवे स्टेशन पर धीरे-धीरे कैटरिंग स्टॉल खुलने शुरू हो गए हैं। प्लेटफार्म संख्या 1, 5, 6 और 9 पर फूड स्टाल व फूड प्लाजा खुल चुके हैं। शेष अन्य स्टालों को भी सप्ताह भर के अंदर खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इन स्टालों पर बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। 24 मार्च से ही फूड स्टाल बंद चल रहे थे। अब भोजन के साथ ही स्टाल संचालक सैनिटाइजर भी देंगे। वाणिज्यिक अधिकारियों की एक टीम इसकी बराबर निगरानी भी करेगी।