कोरोनाकाल में मृत सपा नेता विवेक के घर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सद?
सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल सोमवार को कोरोना काल में कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक जताने उनके घर पहुंचे। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार वालों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
पार्टी की स्थापना काल से जुड़े मुख्तार हाशमी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रहे विवेक यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रहे ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने मंगलवार को काशी विद्यापीठ में होने वाले छात्रसंघ के सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण कर अंतिम रूप दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा हैं।