फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजली, पानी और खाद के मुद्दे पर सपा का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सांसद वीरेंद्र सिंह ने सौंपा ज्ञापन; रोष

Thu, 16 Jul 2026 01:42 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

समाजवादी पार्टी ने बिजली, पानी और खाद की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि धान रोपाई के बीच किसान बिजली, सिंचाई और खाद की कमी से परेशान हैं। चेतावनी दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धान रोपाई के मौसम में किसानों को बिजली, सिंचाई और खाद की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को सांसद वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से हुई वार्ता के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। लगातार बिजली कटौती के कारण निजी नलकूप भी बंद पड़े हैं, जिससे किसान समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे खेती प्रभावित हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी समितियों और गोदामों पर खाद की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है, जिससे किसानों को परेशान होकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की।

इस दौरान सांसद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने अधिकारियों पर भी जनसमस्याओं के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि बिजली, सिंचाई और खाद की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, नफीस अहमद, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, मुसाफिर सिंह चौहान, वीरेंद्र बिंद, महेंद्र यादव 'माही', संजय सोनकर सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें