चंदौली। चंदौली के सपा सांसद को इलाज की आवश्यकता है। वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इसी वजह से आए दिन अनाप-सनाप बयान दे रहे हैं। सरकार सांसद की कार्य योजना को महत्व नहीं दे रही है, यह बात निराधार है।
ये बातें शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
भाजपा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सांसद ने अभी एक बयान दिया है कि उनकी पहल पर सैयदराजा जमनिया ग्रीन फील्ड फोर लेन सड़क स्वीकृत हुआ है।
उन्हें पता नहीं है की किसी योजना को स्वीकृत होने में कितना समय लगता है। अभी नौ माह व्यतीत हुए हंै और 2700 करोड़ की योजना पास हो गई। ऐसे लोग जनता को मूर्ख समझते हैं। कहा कि जिले के एक नेता ने शहीद स्मारक पर शहीदों के मूर्ति अनावरण पर टिप्पणी की थी। संवाद