फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा विधायक तूफानी सरोज की बढ़ीं मुश्किलें, जमीन कब्जाने का लगा आरोप; रोका गया सीमांकन

Mon, 24 Jun 2024 10:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जौनपुर के केराकत से सपा विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज के खिलाफ जमीन कब्जाने के आरोप में फूलपुर थाने में तहरीर दी गई है। पूर्व सांसद पर जमीन कब्जाने का आरोप लगने के बाद उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक साजिश है। 
विज्ञापन
सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के केराकत से सपा विधायक और पूर्व सांसद तूफानी सरोज पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। इस सिलसिले में फूलपुर थाने में तहरीर भी दी गई है। शिकायत के बाद ही प्रशासन ने जमीन का सीमांकन रुकवा दिया है। आरोप है कि विधायक जमीन पर कब्जा करके निर्माण कराना चाह रहे हैं।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव में सड़क किनारे केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने दो वर्ष पहले जमीन का बैनामा कराया था। इसका सीमांकन शनिवार को कराया जा रहा था। इसी बीच करखियांव के बचई राम ने आपत्ति की और जमीन को अपनी बताते हुए विधायक पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। इसकी शिकायत समाधान दिवस पर भी की। 

Trending Videos
विज्ञापन

बचई का आरोप है कि सपा के पूर्व सांसद जबरन जमीन से बेदखल करना चाहते हैं। इसके बाद फूलपुर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर जाकर सीमांकन रुकवा दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में अंतिम निर्णय राजस्व विभाग को लेना है। किसी तरह का विवाद न हो, इसलिए सीमांकन रुकवाया गया है।

क्या बोले सपा विधायक
राजनीति के तहत बदनाम किया जा रहा है। सरकार भाजपा की है। जैसे भी हो, जांच करवा ले। जमीन का बैनामा कराया गया था। -तूफानी सरोज, सपा विधायक और पूर्व सांसद

पुलिस बोली
रकबा बड़ा है। आरोपी 18 डिसमिल में से 12 डिसमिल जमीन बेच चुका है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम जाएगी। जमीन की माप की जाएगी। इससे विवाद खत्म हो जाएगा। - प्रतिभा मिश्रा, एसडीएम पिंडरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें