फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: सपा महिला सभा ने की मांग, छात्राओं पर दर्ज मुकदमे हों वापस, आरोपियों के घर चले बुलडोजर

Mon, 08 Jan 2024 10:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

आईआईटी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सपा महिला सभा ने डीएम से मुलाकात की। राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपते हुए छात्राओं पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाने की मांग की।
 
विज्ञापन
सपा महिला सभा ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईआईटी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर समाजवादी पार्टी महिला सभा आगे आई है। सोमवार को पार्टी के महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मिला। राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपते हुए मांग की कि मामले में छात्राओं पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाए। साथ ही दोषियों पर के घर बुलडोर चलवाने का विज्ञापन जारी किया जाए।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से आई है तब से उत्तर प्रदेश में आपराधिक व महिला उत्पीड़न, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जिसका उदाहरण प्रदेश के वाराणसी जनपद में बीएचयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला है। कहा कि आरोपी भाजपा से जुड़े है और सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन के द्वारा समय से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मामले का विरोध बीएचयू की छात्राओं ने किया तो उल्टे जिला प्रशासन उनपर ही मुकदमे दर्ज कर दिया, जो की गलत है। ऐसे में इन छात्राओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। साथ ही आरोपियों के घर बुलडोर चलवाने का विज्ञापन जारी किया जाए। इस दौरान रीना यादव, रीता विश्वकर्मा, कंचन रावत, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें