फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद कार्यकर्ताओं से नहीं मिल सका सपा प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ईवीएम प्रकरण में जिला जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया।
विज्ञापन

सपा प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे विधायक ओपी सिंह ने इसके लिए जिलाधिकारी को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के इशारे पर जेल प्रशासन ने कार्यकर्ताओं से मिलने नहीं दिया। ईवीएम प्रकरण में चार लोगों को उसी दिन बेल मिल गई थी लेकिन बाद अलग से धारा जोड़कर उन्हें जेल भेजा गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल जेल में बंद पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने मुताबिक परिजनों के अलावा अन्य किसी के आने पर रोक है। ईवीएम बदलने के आरोप में बवाल मामले में लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने अब तक आठ की गिरफ्तारी की है, जबकि जैतपुरा पुलिस ने 21 को गिरफ्तार किया है। प्रतिनिधि मंडल में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, प्रभु नारायण सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें