फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः अवैध रूप से बालू का भंडारण पकड़ा, पांच सौ ट्रैक्टर बालू जब्त

Wed, 18 Jul 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन और पुलिस टीम ने बुधवार को सोनभद्र जिले के तीन गांवों में पांच सौ ट्रैक्टर बालू का अवैध भंडारण पकड़ा। बालू जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। डीएम ने अवैध खनन और भंडारण करने वालों पर एफआईआर का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


डीएम अमित कुमार सिंह को सूचना मिली कि सोन नदी से बालू का अवैध खनन कर घोरावल के कई क्षेत्रों में भंडारण किया गया है। इस पर एसडीएम घोरावल राजकुमार और सीओ विवेकानंद तिवारी की अगुवाई में टीम बना कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

टीम पहले रिजुल पहुंची। यहां प्राइमरी स्कूल के पास 60 ट्रैक्टर से अधिक बालू मिला। मझौली मेें 32 से 40, हिनौती में सात स्थानों पर सवा तीन सौ ट्रैक्टर बालू मिला। सभी जगह बालू जब्त कर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर खनन अधिकारी ने भी विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। गुरुवार सुबह एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।  उधर, बालू का अवैध भंडारण पकड़े जाने के साथ ही अधिकारियों के फोन घनघनाए जाने लगे। इसमें कई फोन सत्ता पक्ष के कद्दावरों के बताए गए।

 एसडीएम राजकुमार ने बताया कि बरामद बालू सीज कर दिया गया है। इसकी बाद में नीलामी की जाएगी। बालू डंप कराने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सीओ ने कहा है कि अफसरों को बता दिया गया है। खान विभाग के अधिकारी की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें