फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल सांकृत्यायन की बेटी ने कहा, काशी में पापा को पहचानने आई हूं 

Wed, 18 Jul 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी
विज्ञापन
राहुल सांकृत्यायन की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी विद्यापीठ में मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी में उनकी बेटी जया पडहाक ने शिरकत की।
विज्ञापन


केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि पिता के जीवन विकास में बनारस की खास भूमिका रही है। उसी कड़ी को मैं यहां समझने के लिए आई हूं। पिता ने शब्दों में जो व्यक्त किया है, उन भावों को यहीं से समझा जा सकता है। काशी में पापा को पहचानने के लिए मैं आऊं, ये जरूरी था।
विज्ञापन


राहुल सांकृत्यायन शोध एवं अध्ययन केंद्र व काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने भी अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि ने डॉ. संगीता श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मानवता के पुजारी : महापंडित राहुल सांकृत्यायन’ और डॉ. ओम प्रकाश पांडेय, डॉ. संगीता श्रीवास्तव व डॉ. किरन सहाय द्वारा संपादित ‘बीसवीं सदी के महान अन्वेषक : पंडित राहुल सांकृत्यायन’ पुस्तक का विमोचन किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें