फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: विलंब से एंबुलेंस पहुंचने पर जिला अस्पताल में तोड़फोड़, दरवाजे का शीशा तोड़कर किया हंगामा 

Tue, 15 Jun 2021 05:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

बहुअरा गांव के समीप सोमवार को तीनताली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
ambulance - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार की शाम को विलंब से एंबुलेंस पहुंचने पर कुछ लोगों ने दरवाजे का कांच तोड़ दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने सूचना देने के काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंचने का आरोप लगाया। एंबुलेंस पहुंचने पर सभी लोग शांत होकर चले गए।

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बहुअरा गांव के समीप तीनताली मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के पसही गांव निवासी राजन (21),  अमन पाठक (22) और अंगद यादव (21) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने अंगद को मृत घोषित कर दिया। 

अमन पाठक की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एक व्यक्ति ने घायल को ले जाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस मांगा, लेकिन आधे घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जबकि घायल तड़प रहा था। यह देख कुछ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा करते हुए गेट के कांच को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम

नाराज लोगों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से समय पर एंबुलेंस नहीं मिली है। हालांकि एंबुलेंस पहुंचने पर सभी लोग शांत हो गए। उधर, घायल अमन को उनके घरवाले ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल राजन का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में पसही गांव के दो युवकों की मौत होने से पूरे गांव में मातम छा गया है। शाम को किसी के घर चूल्हा नहीं जला। उधर, अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. कुमार का कहना है कि लखनऊ से 108 और 102 नंबर एंबुलेंस संचालित होती है। बेवजह कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए अस्पताल के गेट का कांच तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें