बाद में गैस कटर मिस्त्री को बुलाकर ट्रेलर की बॉडी काटी गई। इसके बावजूद चालक को बाहर निकालने में काफी समय लग गया। अंततः करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भोर में क्रेन की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रमसगरा निवासी 24 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक लगभग तीन से चार घंटे तक जीवित था। उसे बचाने के लिए पुलिस, स्थानीय लोगों और उनकी टीम ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका।
हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।