म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवती एवं फिल्म निर्देशक कबीर खान के नेतृत्व में मुम्बई में आयोजित विशाल म्यूजिक इवेंट द फॉर गॉटन आर्मी (आजादी के लिए) एल्बम पर सिंगर ड्रमिस्ट, म्यूजिशियंस गिटारिस्ट द्वारा एक साथ एक हजार गीतकार एवं संगीतकारों ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम शामिल कराकर कीर्तिमान रच दिया।
कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहीं सिंगरौली की बेटी गीतिका सिंह मुंबई में रहकर ही गायन के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। कराटे शिक्षक व कलमकार गणेश सिंह विशाल व माता नम्रता सिंह मोरवा के नेहरू नगर में निवास करते हैं। गीतिका मार्शल आर्ट की अंतार्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं और बचपन से सिंगिग के प्रति रुझान रहा है।
प्राथमिक शिक्षा सिंगरौली के क्राइस्ट ज्योति से ग्रहण करने के बाद उच्च शिक्षा बीएसएस कालेज हबीबगंज भोपाल से ग्रहण किया। बी-काम करने के बाद उन्होंने अपने हुनर को निखारने के लिए मुंबई का रुख किया। जहां उन्हें लगातार सफलताएं मिलती रहीं। सिंगरौली की इस बेटी ने इतिहास रचा है। जिससे ऊर्जांचल वासियों में हर्ष व्याप्त है।