फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः कोरोना संक्रमित दो मरीजों की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत, इतने मिले पॉजिटिव

Fri, 04 Dec 2020 08:19 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोनभद्र के दो संक्रमित मरीजों की वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इस बीच पिछले चौबीस घंटे के दौरान निजी अस्पताल की महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत 36 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक संक्रमित मिले लोगों की संख्या 4698 हो गई।

विज्ञापन


वहीं पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 31 मरीज इलाज के बाद शुक्रवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब इलाज के बाद स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 4405 हो गई है। शुक्रवार को 36 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 224 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने की है।

विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें शुक्रवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। शुक्रवार को 1770 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा शुक्रवार को 1768 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 36 पॉजिटिव और 1732 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली।

सीएमओ के मुताबिक अब तक 210046 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 208494 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4698 पॉजिटिव और 203796 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 69 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 46 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें