फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: टिपर से भिड़ंत के बाद धमाका, धू-धूकर जली कार, अंदर बैठे थे तीन युवक; दमकल पहुंचने तक जलकर वाहन खाक

Fri, 13 Nov 2026 08:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

आज सुबह कार और टिपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में फंसे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीनों घायल हुए। दमकल ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।
विज्ञापन
आग लगने के बाद मचा हड़कंप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाला में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह कार और टिपर में जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते कार और टिपर आग की लपटों से घिर गए। इस दौरान कार में सवार तीन युवक अंदर फंस गए। संयोग रहा कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग विकराल रूप लेने से पहले तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। दमकल के पहुंचने तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे।

विज्ञापन




घटना स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र में इंडियन बैंक के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रॉबर्ट्सगंज से रेणुकूट की ओर जा रही कार सड़क पार कर रहे टिपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। सड़क पर अचानक आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार युवकों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोग दौड़ पड़े।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

बाजार निवासी लखराज, लल्लन और इलियास ने साहस दिखाते हुए कार में फंसे हिमांशु सिंह (23), सत्यार्थ सिंह (18) और अविनाश सिंह (20) को बाहर निकाला। तीनों युवक म्योरपुर के आश्रम मोड़ के निवासी हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उनकी जान बच गई। हालांकि, हादसे में तीनों को चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन भेजा। आग बुझाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से दमकल वाहन बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार और टिपर बुरी तरह जल चुके थे।

चोपन थाना प्रभारी गोपालजी गुप्ता ने बताया कि कार और टिपर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। स्थानीय लोगों ने कार सवार तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया था। तीनों सुरक्षित हैं और उनका उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें