फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बाइक की टक्कर से 10 मीटर तक घिसटती गईं दोनों गाड़ियां, बुजुर्ग की मौत; युवक की हालत गंभीर

Fri, 13 Nov 2026 08:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

जिले के समेदा वर्कशॉप के पास बाइक की टक्कर से दोनों गाड़ियां करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
केवल की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा बाजार स्थित वर्कशॉप के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें करीब 10 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं।

विज्ञापन


हादसे में बसगीत निवासी केवल यादव (65) और दूसरी बाइक पर सवार बहती गांव निवासी सिंटू (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब ढाई बजे केवल यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिधारी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि जहानागंज थाना क्षेत्र के बसगीत गांव निवासी केवल यादव सुर्ती की दुकान चलाते थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से समेदा से जहानागंज की तरफ जा रहे थे। समेदा वर्कशॉप के पास बाइक रोककर मुड़ने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे जहानागंज थाना क्षेत्र के बहती गांव निवासी सिंटू ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों बाइकें करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गईं और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान केवल यादव ने दम तोड़ दिया। वह दो बेटों और चार बेटियों के पिता थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वहीं, जहानागंज थाना क्षेत्र के बहती गांव निवासी सिंटू की हालत गंभीर बनी हुई है।

हैंडल में हेलमेट टांगकर चल रहे थे
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बसगीत निवासी केवल यादव हेलमेट पहनने के बजाय उसे बाइक के हैंडल में टांगकर चल रहे थे। हादसे के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें