फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: बालक को बेकाबू पिकअप ने कुचला, मौत, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक हादसा; चालक फरार

Mon, 31 Aug 2026 08:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

जिले के लोहरा गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सड़क पार कर रहे आठ वर्षीय विक्की चौहान को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों की भीड़ से हाईवे पर करीब 25 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास सोमवार को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घर से सामान लेने निकला विक्की चौहान सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वाराणसी की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


लोहरा गांव निवासी संतोष चौहान का पुत्र विक्की गांव के पास स्थित ढाबे से कुछ पहले सड़क पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विक्की सड़क पर गिर गया और पिकअप उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में बालक को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लोढ़ी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर जुट गए। इससे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब 25 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। विक्की तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता के साथ ननिहाल में ही रहता था। मासूम की मौत से गांव में भी मातम पसरा है।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें