फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कोटेदार पर कालाबाजारी का आरोप, ग्रामीण ने पीछा कर राशन पकड़वाया; मैजिक को थाने लाई पुलिस

Mon, 31 Aug 2026 08:23 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

कोटेदार के घर से कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे सरकारी राशन को ग्रामीण ने पीछा कर पकड़वा दिया। आरोप है कि 15 से 20 बोरी राशन दुकान पर पहुंचाया गया था। सरकारी लेवल हटाकर दो बोरियों के राशन को एक बोरी में पैक किया जा रहा था। शिकायत पर पहुंची 112 पुलिस राशन लदी मैजिक को थाने ले गई। पूर्ति विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ग्रामीण ने पीछा कर राशन पकड़वाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में कार्डधारकों को वितरित किए जाने वाले सरकारी राशन की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोटेदार के घर से राशन की करीब 15 से 20 बोरियां बाजार में एक दुकानदार के यहां बेची जा रही थीं। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ने वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस राशन लदी मैजिक को दुकानदार समेत थाने ले आई।

विज्ञापन


आलमपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता शैलेश चौहान ने आरोप लगाया कि गांव की कोटेदार किरन चौहान द्वारा कार्डधारकों को राशन वितरण में प्रत्येक यूनिट पर डेढ़ से दो किलो तक कटौती की जाती है। उनका कहना है कि सोमवार को राशन वितरण के लिए कोटेदार के यहां राशन आया था। आरोप है कि उसी में से करीब 15 से 20 बोरी राशन कोटेदार के घर से एक दुकानदार के यहां बेचने के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन

शैलेश चौहान ने बताया कि राशन लदी मैजिक का पीछा किया और दुकानदार के यहां पहुंचकर वाहन को पकड़ लिया। आरोप है कि दुकानदार दो सरकारी राशन की बोरियों को एक बोरी में भरकर उसकी सिलाई कर रहा था। बोरी पर लगे सरकारी लेवल को भी फाड़कर अलग कर दिया गया था। 

इसी दौरान सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके की जांच की और राशन लदी मैजिक व दुकानदार को थाने ले आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम और अहरौला थाने में की गई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
राशन के कालाबाजारी की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। राशन लदी एक मैजिक को थाने लाया गया है। मामले में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी जांच कर रिपोर्ट देंगे। विभागीय शिकायत प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल राशन लदी मैजिक पुलिस के कब्जे में है। - मंतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अहरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें