फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर का कमरे में मिला शव, गुरुद्वारे गई थीं पत्नी

Sat, 07 Nov 2026 08:18 PM IST
किशन चौबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के विकासनगर में कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर योगेंद्र सिंह भंडारी (72) की मौत हो गई। शनिवार सुबह पत्नी के गुरुद्वारे से लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज, विकासनगर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकासनगर में शनिवार सुबह कोल इंडिया के सेवानिवृत्त सीनियर मैनेजर योगेंद्र सिंह भंडारी (72) की मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी गुरुद्वारे में अरदास करने गई थीं। करीब साढ़े सात बजे घर लौटने पर उन्होंने पति को इस हालत में देखा। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गुरुद्वारे से लौटीं पत्नी तो हुई जानकारी
योगेंद्र सिंह भंडारी सिविल लाइन रोड पर वीरेश्वर मंदिर से मंडी समिति जाने वाले मार्ग पर मकान बनाकर रहते थे। बताया गया कि शनिवार सुबह उन्होंने रोज की तरह अपने दैनिक कार्य किए। इसके बाद उनकी पत्नी गुरुद्वारे में अरदास करने चली गईं। करीब साढ़े सात बजे लौटने के बाद जब वह कमरे में पहुंचीं तो पति को फंदे से लटका पाया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बेटा बंगलुरु में इंजीनियर, बेटियों की हो चुकी है शादी
योगेंद्र सिंह भंडारी कोल इंडिया में सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा बंगलुरु में इंजीनियर है। लंबे समय से पति-पत्नी ही विकासनगर स्थित बड़े मकान में रह रहे थे। बताया गया कि वह कुछ महीनों से किराएदार की तलाश भी कर रहे थे। इसके लिए मकान के बाहर बोर्ड लगाया था।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
घटना की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी की सहमति के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। बेटे के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें