गो-तस्करी रोकने के लिए गश्त बढ़ाने का निर्देश
चौबेपुर थाना क्षेत्र में पहुंचे एडिशनल सीपी (अपराध) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि गो तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों में पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के बभनपुरा पुल पर गो-तस्करी में संलिप्त एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई थी, जिसमें तीन गोवंश मर गए थे। जबकि दो घायल हुए थे। जांच में लापरवाही मिलने पर चौबेपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया। रिंग रोड पर बने बभनपुरा पुल तक पुलिस को गश्त बढ़ाने को कहा।