फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मार के फाड़ दूंगा...' दरोगा के बेटे ने राइफल तानी, दी जान से मारने की धमकी; भाजपा नेता ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 01 Jul 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भाजपा नेता ने जैतपुरा थाने में तहरीर देकर दरोगा के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। धमकी देने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में युवक अपने हाथ में राइफल लेकर जान से मारने की धमकी के साथ गालियां भी दे रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो, युवक के हाथ में राइफल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: नक्खीघाट इलाके में गंदा पानी मकान में जाने से रोकने पर दरोगा सुरेश सिंह यादव का बेटा प्रकाश यादव तैश में आ गया। वह भाजपा के पहड़िया सेक्टर के बूथ अध्यक्ष कमलाकांत गुप्ता के सीने पर राइफल तान कर पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन


मामले को लेकर रविवार की आधी रात जैतपुरा थाने में प्रकाश यादव, उसके भाई शशिकांत यादव और मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस राइफल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजेगी।

रंभा देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम फतेहपुर में तैनात दरोगा सुरेश सिंह यादव के घर से गंदा पानी बह रहा था। गंदा पानी उनके घर में आ रहा था। पानी का बहाव घर की ओर आने से रोकने के लिए उनके पति कमलाकांत गुप्ता मिट्टी डाल रहे थे। उसी दौरान प्रकाश यादव आकर गालीगलौज करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनबढ़ युवकों ने गालियां भी दी

उसने कहा कि हमारा पानी ऐसे ही बहेगा। फिर, वह राइफल लेकर आया और सीने पर तानते हुए कहा कि विरोध करने पर पूरे परिवार को गोली मार देंगे। प्रकाश के साथ उसका भाई शशिकांत और मां भी गालीगलौज कर रहे थे। 

रंभा देवी ने कहा कि प्रकाश, उसके भाई और मां की धमकी से वह और उनका पूरा परिवार भयभीत है। उधर, इस संबंध में सोमवार को जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर प्रशांत यादव का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है। राइफल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें