फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बेटे ने लाठी से पीटकर मां को मार डाला, बड़ी बहू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Nov 2020 10:13 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के सराय मुहम्मदपुर सरैया गांव में बृहस्पतिवार देर रात घरेलू विवाद में पुत्र ने मां को लाठी से पीटकर मार डाला। पुलिस ने मृतका की बड़ी बहू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सराय मुहम्मदपुर सरैया गांव निवासी बहेतरी देवी (70) के तीन बेटे हैं जिनमें बड़ा ओमप्रकाश और छोटा बेटा सऊदी अरब में काम करता है। बृहस्पतिवार रात वह अपने मझले बेटे रामविलास चौधरी (40) के साथ कमरे में सो रही थी।

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रात में वह बड़बड़ा रहा था। मां ने उसे टोका तो वह उसी पर गुस्सा हो गया और लाठी उठा कर मां को ही पीटने लगा। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार वाले चिल्लाने लगे तो वह लहूलुहान वृद्धा को छोड़ कर भाग गया।

गंभीर रूप से घायल वृद्धा को घरवाले जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के बड़े पुत्र ओमप्रकाश की पत्नी रिंका देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात के पांच घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने धरम्मरपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें