फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने ससुराल में की आत्महत्या: फंदा लगाकर दी जान, खाना खाने के बाद कमरे में गया था सोने

Fri, 23 Sep 2022 12:50 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोकापुर गांव ससुराल में आए दामाद ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। गुरुवार की सुबह फंदे पर लटकते शव को देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
दामाद ने ससुराल में की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लोकापुर गांव स्थित ससुराल में आए दामाद मोहनलाल (45) ने बुधवार की रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। गुरुवार की सुबह फंदे पर लटकते शव को देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। 
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत शेरवानीपुर गांव निवासी मोहनलाल की शादी थाना अंतर्गत लोकापुर गांव निवासी रामबली के घर में हुई है। बुधवार की शाम मोहनलाल अपने ससुराल पहुंचा और रात में भोजन के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह सात बजे तक वह सोकर नहीं उठा तो परिवार के सदस्य उसे उठाने पहुंचे लेकिन अंदर से दरवाजा बंद था। कोई उत्तर नहीं मिला तो परिजन खिड़की से झांके तो छत की कुंडी में फंदे से मोहनलाल का शव लटक हुआ था। ससुराल पक्ष ने घटना की सूचना मृतक के परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। मोहनलाल के तीन बेटी और एक बेटा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें