फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन के लिए बेटे और पोते ने मिलकर किया बुजुर्ग का कत्ल, घर से बोरे में मिला लाश

Mon, 07 Dec 2020 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर गांव में जमीन पाने के लिए पुत्र और पोते ने मिलकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसके शव को बोरे में भरकर घर में छुपा दिया। रविवार से लापता वृद्ध का शव आरोपी के घर से बरामद हुआ।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर गांव निवासी रामवृक्ष चौहान ने अपने तीनों बेटों में जमीन का बंटवारा किया था। इस दौरान रामवृक्ष ने खेत के रकबे को चार भाग में बांटा, तीन हिस्सा बेटों को और एक हिस्सा खुद के लिए रखा।


लेकिन यह बात उनके बड़े बेटे के पुत्र उपेंद्र, दूसरे नंबर के पुत्र मुरली और पोते संदीप को नागवार लगी। इस क्रम में संदीप मुरली और उपेंद्र रामवृक्ष पर लगातार जमीन उनके नाम करने के लिए दबाव बनाते रहे। लेकिन रामवृक्ष ने उनकी नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच रविवार को रामवृक्ष लापता हो गए। सोमवार की सुबह 100 बजे आरोपी पोते संदीप ने पुलिस को सूचना दी। उसने बोला उसके बाबा का कल से कहीं से पता नहीं चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद सूचना देने वाले संदीप के घर से बोरे में भर कर रखी रामवृक्ष की लाश को बरामद किया।

इस दौरान मृत राम ब्रिज के छोटे बेटे राजा उर्फ रिंकू ने थाने में भतीजा संदीप पुत्र मुरली, भाई मुरली और बड़े भतीजे उपेंद्र पुत्र सुभाष को नामजद किया। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें