फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः देखते ही देखते धंसते कुएं में समा गए पिता- पुत्र, मौत

Sat, 04 Aug 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में एक गांव में अचानक कुएं के धंसने से एक युवक उसमें गिर गया। पुत्र की जान बचाने को पिता भी कुएं में उतर गया। इसके बाद से दोनों का पता नहीं चल सका है। दोनों की खोज करने के लिए कुएं की जेसीबी से खोदाई की। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी रही। काफी देर के बाद दोनों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन


बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में शुक्रवार को चंद्रबली पांडेय का पुत्र दीपक पांडेय (22) दरवाजे पर स्थित कुआं पर बैठा हुआ था। कुएं को पाट भी दिया गया था। शाम को लगभग चार बजे अचानक कुआं तेजी से धंसने लगा। संभलने के बाद भी दीपक धंसते कुएं में समाता चला गया।

बरामदे में बैठे पिता चंद्रबली ने यह देखकर आनन-फानन में रस्सी के सहारे कुंए में उतर गए। कुंए में जहरीली गैस होने के कारण उनके हाथ से रस्सी छूट गई। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों कुएं में लापता हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर सकलडीहा एसडीम रामसजीवन मौर्या, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी त्रिपुरारी पांडेय, स्वास्थ्य विभाग के डा. संदीप कुमार दवा व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर दोनों को कुएं से निकालने का प्रयास किया पर असफल रहे।

दोनों को बचाने का कोई और रास्ता न देख जेसीबी से कुंए की खोदाई शुरू  कर दी गई, इसके बावजूद 15 से 18 फीट कुआं खोदने के बावजूद किसी की हिम्मत कुएं में उतरने की नहीं पड़ी। खोदाई के बाद नीचे दलदली जमीन व जहरीली गैस देख सभी के हौसले पस्त हो गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें