फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बनारस में गोबर का केक काटने की कोशिश, 15 छात्र गिरफ्तार

Tue, 18 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र कर रहे थे प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने के विरोध में सोमवार को वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोबर का केक काटने और काले रंग के गुब्बारे उड़ाने की तैयारी में थे। चेतगंज पुलिस ने मामले में विश्वविद्यालय के पूर्वी गेट से राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा के साकेत शुक्ला सहित 15 छात्रों को नारेबाजी और प्रदर्शन करते गिरफ्तार कर लिया। सभी का चालान शांति भंग के आरोप में किया गया है।
विज्ञापन


एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में छह सितंबर को भारत बंद के दौरान जिले में भी विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री के शहर आगमन पर खुफिया एजेंसियों ने विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई थी। पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत भी दी गई थी। 

सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर सोमवार को लंका, भेलूपुर थाना सहित शहर के अन्य थाना क्षेत्रों से 15 लोगों को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम ने सुबह से शाम तक शहर क्षेत्र में छापेेमारी की। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों को लेकर पुलिस-खुफिया इकाइयां सतर्क

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में मंगलवार को आयोजित पीएम मोदी की जनसभा के दौरान विरोध प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर सोमवार की रात खुफिया इकाइयाें और पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। चिह्नित छात्रों की टोह के लिए सर्विलांस और मुखबिरों की मदद ली गई।

पुलिस अधिकारियों ने मातहतों को निर्देश दिया है कि विरोध प्रदर्शन या किसी भी अन्य तरह से गड़बड़ी की कोशिश करने वालों से सख्ती से पेश आया जाए। इस दौरान बीएचयू हॉस्टल मार्ग पर रात भर पुलिस और एलआईयू के अधिकारियों का चक्रमण जारी रहा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें