सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बस कुछ दिन का मौका है। 22 जनवरी से चल रहे आवेदन में संबंधित अभ्यर्थी 21 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि पिछली बार 4.33 लाख अभ्यर्थियों के मुकाबले इस बार आवेदन डेढ़ गुना अधिक होने की संभावना है। विश्वविद्यालय में सत्र 2018-19 के लिए स्नातक के 34, स्नातकोत्तर 125, डिप्लोमा के 58 पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए 22 जनवरी से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
विश्वविद्यालय में संचालित पाठयक्रमों का वर्गीकरण सामान्य, व्यावसायिक और वृत्तिक पाठयक्रम में किया गया है। इसमें कुल 12,000 सीटें हैं। पिछली बार जहां 16 शहरों में परीक्षा कराई गई थी, वहीं इस बार इसमें चार नए शहर पटना, रांची, रायपुर और झांसी को भी शामिल किया गया है। मेरिट पर होने वाले प्रवेश की तैयारी भी चल रही है।
इस बार जम्मू, कश्मीर, असम और मेघालय के अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी जगहों के अभ्यर्थियों को आधार कार्ड का नंबर भी देना होगा।
इन शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
इस बार जम्मू, कश्मीर, असम और मेघालय के अभ्यर्थियों को छोड़कर सभी जगहों के अभ्यर्थियों को आधार कार्ड का नंबर भी देना होगा। इस बार की प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल से 27 मई तक अलग-अलग तिथियों में कराई जाएगी। इस बारे में कोई भी जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
यहां होगी परीक्षा
बनारस, गोरखपुर, मिर्जापुर, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, रांची, रायपुर, बडोदरा, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्ची, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, दीमापुर, झांसी, दिल्ली, इलाहाबाद।