वाराणसी। हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा में रविवार को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने सॉल्वर को गिरफ्तार किया। हैप्पी होल इंग्लिश स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र के कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर फर्जी अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह धर्मेंद्र कुमार नामक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था।
लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत हैप्पी होल इंग्लिश स्कूल में दोपहर के समय हाईकोर्ट जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा थी। बायोमेट्रिक जांच के दौरान अभ्यर्थी से फोटो और हस्ताक्षर मेल नहीं खाने पर अभ्यर्थी को कक्ष निरीक्षक ने कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार नामक अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा देने आया है। इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार सॉल्वर बिहार के नालंदा हरनौर थाना अंतर्गतसंदलपुर निवासी रवि कुमार है। मुकदमा दर्ज रवि को गिरफ्तार किया गया।