फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दो साल पहले नौकरी छोड़ने वाले युवक ने गला काट कर जान दी, PhD की कर रहा था तैयारी

Thu, 11 May 2023 07:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र अंतर्गत पाल बस्ती निवासी इंजीनियर विशाल पाल (28) ने गुरुवार सोफे पर बैठकर ग्लैडर मशीन (लकड़ी काटने वाली मशीन) से गला काट कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विशाल पाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सुंदरपुर क्षेत्र की पाल बस्ती निवासी बीएचयू के सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे ने बृहस्पतिवार को लकड़ी काटने वाली कटर मशीन से गला काट कर जान दे दी। सूचना पाकर चितईपुर थाने की पुलिस ने विशाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार विशाल ने अवसाद की वजह से आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन


चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप पाल बस्ती निवासी विजय नाथ पाल का बेटा विशाल पाल (28) जियोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएट था। विशाल का बड़ा भाई लोको पायलट और बड़ी बहन इंजीनियर है। वर्ष 2019 में विशाल छत्तीसगढ़ में नौकरी करना शुरू किया और फिर बेंगलुरु चला गया।

कोरोना काल में वह घर आ गया था। परिजनों ने बताया कि उसके बाद से विशाल घर पर ही रहता था। अपनी आगे की पढ़ाई और नौकरी को लेकर विशाल परेशान रहता था और ज्यादातर एकांत में ही रहना पसंद करता था। इन दिनों घर में लकड़ी का काम लगा हुआ था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: जंसा थाने का दरोगा एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मुकदमे का है मामला

सुबह वह सब्जी लेकर घर आया और फिर अपने कमरे में लकड़ी काटने वाली कटर मशीन को हाथ में लेकर अपना गला काट लिया। विशाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इधर, विशाल को काफी आवाज देने पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा। विशाल अपने कमरे में खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। इस संबंध में चितईपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवक अवसादग्रस्त था और उसका उपचार भी चल रहा था। अवसादग्रस्त होने की वजह से ही उसने जान दी है।

युवक ने फंदा लगाकर जान दी

 सिगरा क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार को फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिहार के रोहतास के मूल निवासी यदुराम सिंह सिगरा क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में किराये पर रहते हैं और महमूरगंज में गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके चार बेटों में तीसरे नंबर का अरविंद सिंह उर्फ सोनू (18) वेल्डिंग करने का काम करता था।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर अरविंद ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस आई और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। युवक के आत्महत्या की वजह जानने के लिए पुलिस उसके मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें