फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में सुतली बम मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप

Tue, 20 Dec 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सुतली बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के पितरकुंडा में दर्जनों सुतली बम मिलने से सनसनी मच गई। प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। ये सुतली बम चेतगंज थाना क्षेत्र के पितरकुंडा-काली महल मार्ग पर नाली में से बरामद हुए हैं। बम मिलने की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वह भी सकते में आ गयी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रधानमंत्री का दौरा 22 दिसंबर को होना है ऐसे में पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट मोड पर है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। ‌इस दस्ते ने बम को अपने कब्जे में लेकर निष्क्रिय किया।
विज्ञापन


गौर करने वाली बात यह है कि यह बम पितरकुंडा इलाके में मिला है। यहां पहले भी बम-बारूद बरामद किया जा चुका है। दिवाली से पहले पितरकुंडा इलाके में ही बारूद फटने से बड़ी मात्रा में तबाही मची थी। हादसे में तीन-चार लोगों की मौत भी हुई थी। इन घटनाओं के बाद भी पुलिस यहां बारूद का अवैध व्यापार रोकने में विफल रही है।
विज्ञापन


इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का कारोबार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 दिसंबर को शहर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है। खुफिया एंजेंसी और एसपीजी शहर भर में नजर बनाए हुए है। ऐसे में शहर के किसी क्षेत्र से सुतली बम या बारूद मिलना प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें