रेल मंत्री से पहले स्लीपर वंदेभारत की तैयारी परखने के लिए रविवार को बनारस स्टेशन पर उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील वर्मा और पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन पहुंचे।
वाराणसी से नई दिल्ली तक चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत को 31 अक्तूबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर बनारस स्टेशन से रवाना करेंगे। नई ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियों को ध्यान में रखकर लखनऊ, दिल्ली से अधिकारी काशी पहुंच गए।
विज्ञापन
रविवार को बनारस स्टेशन पर उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील वर्मा और पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने निरीक्षण किया। स्थानीय अधिकारियों से निगरानी करते रहने को कहा। 31 अक्तूबर को सुबह 11 बजे बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से इसे रवाना किया जाएगा।
आम यात्रियों के लिए बुकिंग के बारे में जल्द ही रेलवे की ओर से आदेश जारी होने की संभावना है। उद्घाटन के लिए 16 कोच वाली नई ट्रेन को लोहता स्टेशन से पहले वॉशिंग पिट में खड़ा किया गया है। रेल कर्मियों के साथ ही आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
एक नजर में आंकड़ा
स्लीपर वंदेभारत का नंबर-27421/27422
समय-वाराणसी से नई दिल्ली रात 8.50 से 5.55 बजे सुबह