अश्विन पूर्णिमा पर वाराणसी के ललिता घाट पर श्री जोशी ब्राह्मण संघ की ओर से 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक और पूजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
अश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर श्री जोशी ब्राह्मण संघ की ओर से मां गंगा का भव्य पूजन किया गया। इस दौरान 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया। संघ की ओर से यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में श्री जोशी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष पं. जगदीश पांडेय, उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता पं. अमित पांडेय और पूर्व मंत्री पं. सोनू पांडेय प्रमुख रूप से शामिल हुए। इनके अलावा अंकित पांडेय, अनमोल पांडेय, आयुष पांडेय, प्रतीक पांडेय, सूरज पांडेय, प्रिंस पांडेय, शुभम पांडेय, राजा बाबू पांडेय समेत संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।