दोनों पक्षों का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी दौरान मंगलवार को एक स्थान पर महिला के कुछ वस्त्र पड़े मिले। वहां से उठ रही भीषण दुर्गंध के आधार पर पुलिस ने वहां खोदाई कराई तो वहां से महिला का कंकाल बरामद हुआ। मायके वालों ने बरामद कपड़े शुगिया के बताए। पुलिस की सख्ती पर बबलू टूट गया।
उसने बताया कि उसी की मार से चोट लग जाने से शुगिया की मौत हो गई थी। बाद में परिजनों के परामर्श पर रात में ही उसने उसके शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार देर शाम पति बबलू केवट, ससुर रामअधीन व सास मनबसिया को देर शाम गिरफ्तार कर लिया और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।