बनारस में एक दिल दहला दने वाली घटना सामने आई है। जिसने भी सुना वह सन्न रहा गया। यहां पर एक कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्यहत्या कर ली।
वह भी सिर्फ इसलिए कि उसके पिता ने गोलगप्पा खाने के लिए पैसा देने से मना कर दिया था। सूचना मिलने पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने विपिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
चोलापुर थाना अंतर्गत तेवर (रामपुर) गांव निवासी राम नगीना यादव ट्रैक्टर चालक है। राम नगीना के चार बेटे-बेटियों में सबसे छोटा विपिन विपिन यादव (12) बुधवार की दोपहर गोलगप्पा खाने के लिए पैसा मांग रहा था। पैसा न मिलने पर विपिन नाराज होकर घर से कुछ दूर बैठा था।
इस पर राम नगीना उसकी पिटाई कर दी और घर ले आया। बताया जाता है कि इससे नाराज होकर विपिन घर के अंदर जाकर लकड़ी के गाटर के सहारे गमछे के फंदा बनाकर झूल गया। काफी खोजबीन के बाद उसे कमरे में फंदे के सहारे लटका देखा गया। इसे देखकर परिजन अवाक रह गए। विपिन कक्षा छह का छात्र था।