फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: काशी के प्रयाग घाट पर गंगा में डूबने से बच्चे की मौत, नागपुर से बनारस घूमने आया था परिवार

Sun, 17 Oct 2021 01:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नागपुर के वाटर रिंग निवासी विजय पांडेय सपरिवार काशी भ्रमण पर आए थे। रविवार सुबह
प्रयाग घाट पर स्नान के दौरान  दौरान छह वर्षीय बेटा कन्हैयालाल डूब गया। 
विज्ञापन
गंगा में डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत प्रयाग घाट पर रविवार सुबह स्नान के दौरान गंगा में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नागपुर के वाटर रिंग निवासी विजय पांडेय सपरिवार काशी भ्रमण पर आए थे। रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान छह वर्षीय बेटा कन्हैया लाल गहरे पानी में चला गया। 

विज्ञापन


गंगा स्नान के दौरान  जब मां की नजर गई तो बच्चा दिखाई नहीं दिया। शोर मचाने पर स्थानीय मल्लाह गोताखोर अनूप साहनी तुरंत गंगा में कूदा और तलाश में जुट गया। इस दौरान सूचना मिलते ही चौकी से पुलिस और जल पुलिस के भी गोताखोर आ गए। थोड़ी देर बाद अनूप साहनी ने बच्चे को गंगा से बाहर निकाला।
पढ़ेंः  पीएम मोदी का बनारस दौरा: कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल

उस समय बच्चे की थोड़ी सांस चल रही थी। पुलिस की सहायता से बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बगैर पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को तुलसीघाट पर स्नान के दौरान मऊ निवासी 12वीं के छात्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को बिहारी निवासी बीएचयू के छात्र नाव पर चढ़ने के दौरान गिर कर डूब गया था। उसका शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ था। 

विज्ञापन

होती रही है डूबने से मौत

इसके पहले 20 अगस्त को नहाने के दौरान घाट के मणि से कूदते हुए (38) गोपाल यादव की मौत हुई थी। इसके पूर्व 18 अगस्त को देवरिया से आए दो छात्र डूबे थे। इसके बाद 21 वर्षीय अक्षत मणि की मौत हो गई थी। तीन जुलाई को दिल्ली के रहने वाले कूरियर कारोबारी गोपाल की मौत हुई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें