फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का काशी आगमन: जनसभा में दो लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, हर विधान सभा क्षेत्र को मिला 25 हजार का लक्ष्य

Sun, 17 Oct 2021 12:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को वाराणसी में रिंग रोड-2 के किनारे मेहंदीगंज के कल्लीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 25 अक्तूबर को प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को सर्किट हाउस में महानगर के मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, जिले के मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी एवं पार्षदों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग बैठकें हुईं।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम की सभा में दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा एवं काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने सबकी जिम्मेदारी तय करते हुए जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों से 25-25 हजार लोगों को बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
पढ़ेंः पीएम मोदी का बनारस दौरा: कल्लीपुर में करेंगे जनसभा, 40 बीघे खेत को किया जा रहा समतल
विज्ञापन


रिंगरोड से जुड़ी 65 हजार करोड़ की परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास
प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि इस दौरान पीएम केंद्र सरकार की रिंगरोड से जुड़ी 65 हजार करोड़ की राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर मृदुला जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग लोग मौजूद रहे। 

एडिशनल एसपी ने मेहदीगंज का किया स्थलीय निरीक्षण, फसल की कटाई शुरू

प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार की देर शाम एडिशनल एसपी नीरज पांडेय, सीओ जगदीश कालीरमन, एसडीएम सिद्धार्थ यादव व भाजपा के पदाधिकारियों ने मेहदीगंज के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इधर मिर्जामुराद थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर को मेहदीगंज कार्यक्रम स्थल से रिंगरोड का उद्घाटन करेंगे।

शनिवार की शाम से किसानों की फसल को प्रशासन ने हार्वेस्टर से कटवाना शुरू किया। लेखपाल आशीष यादव ने बताया कि लगभग 15 एकड़ के कास्तकार दयाराम, श्याम नारायण गुप्ता, राम नारायण गुप्ता सुखदेई, प्रभावती नायब पुनवासी, श्री राम, मूलचंद, फूलचंद गोपाल, प्रदीप, संतोष, प्यारी, राधेश्याम दुर्गा प्रसाद पुल्लू समेत 104 किसानों के खेतों में धान की खड़ी फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ढाई घंटे काशी में रहेंगे

रिंग रोड-2 के पैकेज-1 सहित तीन दर्जन से ज्यादा परियोजनाओं की सौगात देने  25 अक्तूबर को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी करीब ढाई घंटे रुकेंगे। पीएमओ से मिले संकेत के अनुसार, पीएम बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। पीएम का 25 को सिद्धार्थ नगर में भी कार्यक्रम है। ऐसे में यह तय नहीं कि पीएम पहले वाराणसी आएंगे या सिद्धार्थ नगर से लौटकर यहां पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें