फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा में नहाते समय डूबा छह साल का मासूम, मल्लाहों ने निकाला बाहर, ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही गई जान

Mon, 18 Oct 2021 01:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उद्देश्य से एक युवक पत्नी और बेटे को लेकर दशाश्वमेध घाट के पास प्रयाग घाट पर नहाने गए। जहां वह डूब गया। शोर मचाने पर बच्चे को मल्लाहों ने निकाला। तब उसकी सांसें चल रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के प्रयाग घाट पर रविवार सुबह माता-पिता के साथ गंगा स्नान के समय छह साल के बेटे की डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में समाए बच्चे को जल पुलिस और स्थानीय मल्लाहों ने बाहर निकाला। बगैर पोस्टमार्टम कराए पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बेटे का शव देख मां अचेत हो गई।

विज्ञापन


नागपुर के वाटर रिंग निवासी विजय पांडेय पत्नी और छह साल के बेटे कन्हैया के संग काशी भ्रमण पर आए थे। सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उद्देश्य से विजय पत्नी और बेटे कन्हैया को लेकर दशाश्वमेध घाट के पास प्रयाग घाट पर नहाने गए।

नहाने के दौरान कन्हैया गहरे पानी में चला गया। मां की नजर बेटे पर गई तो गायब देख चीखने चिल्लाने लगी। जल पुलिस के साथ स्थानीय मल्लाह भी पहुंच गए। इसी बीच मल्लाह अनूप साहनी ने तुरंत छलांग लगाई और कन्हैया को बाहर निकाला। सांस चल रही थी तो कन्हैया को लेकर पास के एक अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर पहुंचे ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां अचेत हो गई। वहीं पिता विजय भी बेसुध रहा। परिजनों के  आग्रह पर पुलिस ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें