फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जापानी नागरिकों से ठगी में CBI ने छह आरोपियों को किया अरेस्ट, वाराणसी, दिल्ली, हरियाणा में टीम का छापा

Thu, 29 May 2025 11:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस ने ऑपरेशन चक्र V के तहत कार्रवाई की है। सभी के आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश लगभग 19 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। आरोपी काफी शातिर हैं।
विज्ञापन
इसी मकान में चल रहा था अवैध काम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBI Raid Varanasi: जापानी नागरिकों से तकनीकी सहायता के बहाने धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई नई दिल्ली की टीम ने सिगरा के महमूरगंज स्थित कॉल सेंटर से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन चक्र वी के तहत सीबीआई नई दिल्ली ने वाराणसी समेत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 19 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल, विवेक राज, आदर्श कुमार और दिल्ली के आशु सिंह, पानीपत के कपिल गाखर, अयोध्या के रोहित मौर्य के रूप में हुई है।

आरोपियों के कब्जे से डिजिटल साक्ष्य, उपकरण और दस्तावेजों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जापान नेशनल पुलिस एजेंसी और माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय सहयोग अपराधियों की पहचान करने और गिरोह के बारे में पता लगाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इसके चलते देश में सफल कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ठिकानों की पहचान हो जाने के बाद सीबीआई की टीमों ने बुधवार को दिल्ली, हरियाणा और यूपी में वाराणसी समेत 19 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की।

तीन साल से चला रहे थे कॉल सेंटर : रथयात्रा-महमूरगंज स्थित एक ऑटो मोबाइल शोरूम के ठीक सामने वाली गली में आदर्श मंगलम अपार्टमेंट के चौथी मंजिल पर कॉल सेंटर चल रहा था। पिछले तीन साल से यह कॉल सेंटर फलफूल रहा था। सुबह 5 बजे नवयुवकों का समूह फ्लैट में पहुंचता था और रात 11 बजे फ्लैट से नीचे उतरता देखा जाता था। फ्लैट में कड़ी सुरक्षा के तहत दो निजी सुरक्षा गार्ड भी बैठाए गए थे।

ली गई तलाशी

आरोपी शुभम जायसवाल, आदर्श और विवेक राज की बिना अनुमति के किसी को फ्लैट में इंट्री नहीं मिलती थी। बुधवार की शाम जब सीबीआई ने छापा मारा तो अपार्टमेंट के लोग कुछ नहीं समझ पाए। उसी अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट में कुछ बाहरी युवकों को ठहराया भी गया था।

सिगरा थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित फ्लैट में युवकों की आवाजाही पर अपार्टमेंट के आसपास के लोगों को शक था, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं होने पर वह मौन साधे हुए थे। गुरुवार को अपार्टमेंट अंदर से बंद था और सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि मालिक ने ताला बंद किया है। कार्रवाई के बाद फ्लैट देखने के लिए मोहल्ले के लोगों की सुबह से शाम तक भीड़ रही।
विज्ञापन

वैध ग्राहक सेवा केंद्रों की आड़ में चलाते थे ठगी के कॉल सेंटर
सीबीआई अधिकारी ने बताया कि ठगी गिरोह वैध ग्राहक सेवा केंद्रों के रूप में दिखने वाले कॉल सेंटर चला रहे थे। इनके माध्यम से पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस बहाने पीड़ितों को धनराशि स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें