हादसे के वक्त ट्रेलर में बाबूलाल का चचेरा भाई नीतीश और मनीष मौजूद थे। मृतक के भाई नीतीश की मानें तो ट्रेलर पर रायगढ़ से एंगल लाद वह लोग वाराणसी के लिए निकले थे। वह जैसे ही जमतीहवा नाला के पास पहुंचे थे कि ट्रेलर का पीछे का हिस्सा खुल गया।
इससे ट्रेलर के आगे के हिस्से की गति तेज हो गई और वह सीधे नाले में जा गिरा। नाले में गिरने के दौरान ट्रेलर के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसी में फंसा रहा गया। उसमें सवार दो अन्य लोगों बाहर निकाला गया।
घटना के बाद सड़क पर एंगल बिखर गया था। इसकी वजह से जाम लग गया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन में तब तक आग लग चुकी थी।
आग लगने की वजह से चालक को नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह ने क्रेन के माध्यम से ट्रेलर को बाहर निकलवाने के बाद चालक के शव को भी निकलवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
निकाल रे निकाल... ना त मर जाईब रे...
म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला के जमतीहवा नाला में ट्रेलर में फंसे चालक बाबूलाल पनिका अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। अंततः उसकी मौत हो गई। ट्रेलर में फंसने की वजह से उसे मौके पर मौजूद लोग नहीं निकाल सके। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह लगातार निकाल रे, निकाल ना त मर जाईब रे... कहता रहा, लेकिन उसे लोग नहीं निकाल सके। जब तक क्रेन आता, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।