नए साल में काशी की जनता को छह पार्क और एक कुंड की सौगात मिलेगी। यहां लैंड स्केपिंग, पाथवे, हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट, फ्री ओपन जिम, बच्चों के खेलकूद के लिए उपकरण आदि लगाए जा रहे हैं। 2.86 करोड़ की लागत से इन पार्कों और कुंड को विकसित किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी की ओर से बन रहे इन पार्कों और कुंड को विकसित करने के बाद और भी पार्क और कुंड को बेहतर करने पर विचार किया जा रहा है। शहर को सुंदर बनाने की दिशा में इन पार्कों की देखरेख के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा बीच-बीच में इसकी देखरेख स्मार्ट सिटी की ओर से भी की जाएगी। पार्कों में हरियाली के लिए विशेष पौधे लगाए जाएंगे।
इन स्थानों पर हो रहा निर्माण
विजय नगर पार्क, रामपुरी पार्क, स्वामी विवेकानंद पार्क, दास नगर पार्क, नील कॉटेज पार्क, कैलगढ़ कॉलोनी में पार्क बन रहे हैं। इसके अलावा रामजानकी सेवा समिति कुंड का भी काम चल रहा है।
शहर के छह पार्कों और एक कुंड का निर्माण कार्य इसी माह पूरा हो जाएगा। जनवरी में इसे जनता को समर्पित करने की योजना है।
- डॉ. डी वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी