दिल्ली में मौसम साफ होने के बाद सभी विमानों ने रात 1:30 बजे के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विमान डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचे थे। सभी विमानों के यात्रियों को विमान में ही बैठा कर रखा गया था।
बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार से ग्राउंड लाइटिंग प्रणाली को शुरू कर दिया गया। इसके शुरू होने से अब रनवे पर विमानों को काफी सहूलियत मिलेगी। एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि 70 लाख रुपये की लागत से एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में संचालित होने वाले ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को नई तकनीकी से पावर बैकप प्रदान करने के लिए अपग्रेड कराया गया है।
रनवे पर लाइटिंग सिस्टम पावर बैकअप के माध्यम से विमानों के संचालन को पहले की अपेक्षा और सुरक्षित कर लिया गया। इस सिस्टम के अपग्रेट हो जाने से एयरपोर्ट पर विमानों को उड़ान भरने और उतरने में काफी सहायता मिलेगी। ये प्रणाली अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल माध्यम से अपग्रेड किया गया है, जो एयरपोर्ट के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।