घटना से प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सरकारी और निजी सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालने की जिम्मेदारी साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अजीत यादव को सौंपी गई है। इसके अलावा प्राप्त सभी फुटेज और फोटो का संकलन के साथ घटना करने वाले आरोपियों की पहचान में विवेचक का सहयोग, कम्प्यूटर आपरेटर मुख्य आरक्षी राहुल यादव करेंगे।
सोशल मीडिया, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित फोटो इत्यादि को साक्ष्य के रुप में संकलन करने का काम आरक्षी अजीत सिंह पटेल करेंगे। साइबर सेल के आरक्षी मान सिंह घटना के पूर्व और घटना के दौरान एवं घटना के बाद सोशल मीडिया पोस्ट की गतिविधियों का विश्लेषण और साक्ष्य संकलन करेंगे।
सर्विलांस सेल के आरक्षी संजय सिंह घटना में शामिल आरोपियों की मोबाइल नंबरों की जांच कर साक्ष्य संकलन करेंगे। दक्षिणटोला के प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन, स्वाट प्रभारी और और महिला थाना की टीम के साथ चिह्नित आरोपियों को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार करने करेंगे।
एसपी ने निष्पक्ष विवेचना करने का दिया निर्देश
मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने एसआईटी टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को आदेश दिया कि वो निष्पक्ष रुप से दर्ज अभियोग की विवेचना साक्ष्य के आधार पर करेंगे। विवेचना में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जाए, तथा आरोपियों की गिरफ्तारी तब की जाए जब उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य एवं तथ्य का एकत्र कर लिए गए हों। एसपी ने कहा है यदि किसी नामजद आरोपी की घटना में संलिप्तता नहीं पाई जाती है, तो उनको सूचित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाए। विवेचना के दौरान अनुचित लाभ की शिकायत की जांच अपर पुलिस अधीक्षक गंभीरता से करें।