नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से टोल टैक्स बढ़ाने के बाद एक अप्रैल से इसे लागू कर दिया गया है। विडंबना देखिए ज्यादा शुल्क देने के बाद भी राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से टोल टैक्स बढ़ाने के बाद एक अप्रैल से इसे लागू कर दिया गया है। विडंबना देखिए ज्यादा शुल्क देने के बाद भी राहगीरों और वाहन चालकों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वाराणसी के डाफी स्थित टोल प्लाजा पर न तो शौचालय की व्यवस्था है न ही पीने के पानी की। सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
मंगलवार की पड़ताल में नये टोल प्लाजा के पास लगा वाटर कूलर पांच दिन से खराब है। कर्मचारी गर्म पानी पीने को मजबूर दिखे। वहीं, पुराने टोल प्लाजा पर लगे सरकारी नल के गर्म पानी से कर्मचारी अपना काम चला रहे थे। नये टोल प्लाजा के पास शौचालय की व्यवस्था तो है नहीं है। इसकी वजह से राहगीरों के साथ-साथ कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुराने टोल पर करीब छह महीने से शौचालय टूटा हुआ है। खास बात यह है कि इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
काम नहीं कर रहे बूम बैरियर
पुराने टोल प्लाजा के लेन नंबर 12 का बूम बैरियर काम नहीं कर रहा है। वहीं, नए प्लाजा के लेन नंबर चार के बूम बैरियर को हाथ से उठाना पड़ रहा है।
एक अप्रैल से लागू नई दरें
वाहन एक तरफ आने जाने मासिक पास
विज्ञापन
कार-जीप, वैन 75 100 2495
व्यावसायिक, मिनी बस 120 180 4030
बस और ट्रक 255 380 8445
तीन से छह एक्सल 395 595 13245
ओवर साइज 485 725 16125