पाकिस्तान में सिंधी समाज के प्रमुख धाम सच्चो सतराम धाम के पीठाधीश्वर सहित 50 से ज्यादा अनुयायी प्रयागराज महाकुंभ आएंगे और गंगा में स्नान करेंगे। इन सभी ने वीजा के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
सिंधी समाज के ईष्टदेव झूलेलाल की प्राकट्यस्थली पाकिस्तान सिंध प्रांत के रहड़की स्थित सच्चो सतराम धाम के पीठाधीश्वर साईं साधराम महाराज अपने अनुयायियों और शिष्यों के साथ फरवरी में महाकुंभ आएंगे। वहां स्वामी अवधेशानंद महाराज के आश्रम में ठहरेंगे, फिर संगत के साथ काशी आएंगे।
आश्रम के उल्लासनगर (महाराष्ट्र) शाखा की देखरेख करने वाले प्रेम नारवानी ने बताया कि महाराज अभी सिंध प्रांत में हैं। उन्हें फरवरी में महाकुंभ आना है। वीजा के लिए आवेदन कर दिया है। साईं साधराम महाराज के साथ सतराम दास, अशोक कुमार, श्रीचंद दासवानी सहित अन्य शिष्य व अनुयायी भी आएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिंधी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश लालवानी ने बताया कि साईं साधराम महाराज काशी के काशी आने पर अभिनंदन होगा। वह विश्वनाथ मंदिर, झूलेलाल मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इस सूचना से सिंधी समाज उत्साहित है।