फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम: 10 खेलों के अभ्यास के लिए मिलेंगे प्रशिक्षक, अब एक अप्रैल से खिलाड़ी शुरू करेंगे प्रैक्टिस

Thu, 13 Mar 2025 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां सिगरा स्टेडियम में 10 खेलों के अभ्यास के लिए प्रशिक्षक मिलेंगे। स्टेडियम में निर्माण कार्यों के चलते बाधा आ रही थी। अब एक अप्रैल से खिलाड़ी प्रैक्टिस शुरू करेंगे।  
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिगरा स्टेडियम में खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। नए सत्र से, 10 खेलों के खिलाड़ियों को विभागीय और अंशकालिक प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अभ्यास करने का मौका मिलेगा। हालांकि, पांच अन्य खेलों के खिलाड़ियों को अभी भी प्रशिक्षकों का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स, क्रिकेट, वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक और फुटबॉल के प्रशिक्षण के लिए अंशकालिक प्रशिक्षकों को तैनात किया गया है। 

स्टेडियम में पिछले तीन वर्षों से चल रहे निर्माण कार्यों के कारण सभी खेलों का प्रशिक्षण बंद होने से खेलों का अभ्यास बाधित था। पिछले साल नवंबर से स्टेडियम में कुछ खेलों का प्रशिक्षण फिर से शुरू हुआ था। अब एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र में, 10 खेलों के लिए प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम का इतिहास और विकास

सिगरा स्टेडियम वाराणसी के सबसे सबसे पुराने पुराने और प्रतिष्ठित खेल मैदानों में से एक है। यह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का गवाह रहा है। पिछले चार वर्षों में, स्टेडियम में व्यापक नवीनीकरण और निर्माण कार्य कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेडियम में अब इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पांच खेलों के खिलाड़ियों को करना होगा इंतजार
तैराकी, स्क्वैश, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और जूडो के प्रशिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण खिलाड़ियों को इंतजार करना होगा। प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए विभागीय प्रयास भी जारी हैं।

लालपुर में इन खेलों की है सुविधा 
खेल विभाग के तहत लालपुर में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स के छात्रावास के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की सुविधा है। यहां विभागीय प्रशिक्षक भी तैनात हैं। यहां 60-70 खिलाड़ी रोजाना आसपास के क्षेत्र के 100 से 150 प्रशिक्षुओं के साथ अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

टेबल टेनिस, तैराकी, जूडो और स्क्वैश के अंशकालिक प्रशिक्षकों के तैनाती के लिए निदेशालय को मांग पत्र भेजा है। जल्द ही खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। -विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी

ये हैं सुविधाएं
  • एथलेटिक्स ट्रैक और फील्ड
  • क्रिकेट मैदान
  • फुटबॉल मैदान
  • वॉलीबॉल कोर्ट
  • बास्केटबॉल कोर्ट
  • बैडमिंटन कोर्ट
  • जिम्नास्टिक हॉल
  • मुक्केबाजी रिंग
  • कुश्ती हॉल
  • स्विमिंग पूल
  • स्क्वैश कोर्ट
  • टेबल टेनिस हॉल
  • जुडो हॉल
  • हैंडबॉल कोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें