फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर के लिए इन पदों पर हो रही भर्ती, जीडी के लिए युवा कर रहे ज्यादा आवेदन

Thu, 13 Mar 2025 12:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Agniveer Bharti 2025: अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल समेत कई पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन शुरू हो गया है।इसमें जीडी के लिए युवा ज्यादा आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Agniveer Bharti 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की तरफ से अग्निवीर के लिए आवेदन शुरू हो गया है। अभ्यर्थी 12 मार्च से 10 अप्रैल तक www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वोमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। 

विज्ञापन


वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि जनरल ड्यूटी (जीडी) में ज्यादा आवेदन मिल रहे हैं, टेक्निकल, क्लर्क में कम आवेदन आ रहे हैं। जबकि आने वाले दिनों में इन्ही ट्रेड में ज्यादा मांग हो रही है। 

विज्ञापन

सेना टेक्निकल के अग्निवीरों को पढ़ाई भी कराएगी। इसके साथ ही डिप्लोमा भी दिलाएगी। अगर कोई टेक्निकल में अच्छा काम करता है तो जल्दी प्रमोशन हो सकता है। अग्निवीर को चार साल की सेवा देने के बाद बाहर भी अच्छी सैलरी पैकेज पर नौकरी मिल सकती है। 

रिलायंस, आडानी सहित कई कंपनियों में लगातार इनकी मांग रहती है। वहीं जनरल ड्यूटी में ऐसा नहीं है। इस बार एक फार्म में दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। यानी इस बार दो पदों के लिए अभ्यर्थी एक साथ एप्लाई कर सकेंगे। अग्निवीर भर्ती की फीस 250 रुपये है, जो ऑनलाइन जमा करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें