फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा सिगरा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद सिगरा स्टेडियम को और बेहतर बनाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के तहत 140 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होंगी। ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ ही रणजी जैसी क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए इसे तैयार किया जाएगा। बीसीसीआई की टीम इसका निरीक्षण भी कर चुकी है।
विज्ञापन

स्टेडियम में ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल होगा। मेन ग्राउंड मल्टी परपज होगा, जिसमें फुटबाल, क्रिकेट और हैंडबाल प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। लान टेनिस कोर्ट और स्क्वैश कोर्ट के अलावा बास्केटबाल, शूटिंग रेंज, जूडो, कुश्ती हाल, जिमनास्टिक हाल, बैडमिंटन, कबड्डी, मुक्केबाजी, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस की इंडोर सुविधा होगी। स्टेडियम को दिव्यांग फ्रैंडली बनाया जाएगा, ताकि दिव्यांगों को कोई परेशानी न हो। दो चरणों में होने वाले इस काम के लिए दोबारा टेंडर जारी करने की तैयारी है। इससे पहले पांच मार्च को टेंडर जारी किया गया था।
अनुभवी ठेकेदार को ही मिलेगा काम
स्मार्ट सिटी के चीफ आपरेटिंग आफिसर विक्रमादित्य मलिक ने कहा कि ठेकेदार को स्टेडियम में काम करने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा अन्य शर्तों का भी पालन करना होगा। स्टेडियम का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 111 करोड़ रुपये में सिविल वर्क किया जाएगा। दूसरे चरण में 29 करोड़ रुपये से स्टेडियम में खेलकूद के उपकरणों को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें